फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After beating the youth, the miscreant escaped after looting the bike

Farrukhabad News: युवकों से मारपीट कर बदमाश बाइक लूटकर फरार

Tue, 18 Apr 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
After beating the youth, the miscreant escaped after looting the bike
शमसाबाद। दावत खाकर वापस आ रहे युवकों की बाइक के आगे लकड़ी डालकर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट व तमंचे से फायर कर बदमाश बाइक लूटकर बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई के नाम पर चेकिंग करवाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बैरामपुर निवासी शैलेष कुमार गांव के मनीष पाल के साथ रविवार की रात को बाइक से जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज से दावत खाकर वापस आ रहे थे। लगभग 11 बजे शमसाबाद फर्रुखाबाद मार्ग पर अमलैया गांव के पास सड़क पर खड़े तीन बदमाशों ने बाइक के आगे लकड़ी डाल दी। शैलेष व मनीष बाइक से गिर गए। बदमाशों ने दोनों के साथ लात घूसों से मारपीट कर दहशत फैलाने के लिए तमंचे से कई राउंड फायर किए। तीनों बदमाश बाइक लूटकर भाग गए। एसओ मनोज भाटी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर कार्रवाई के नाम पर आसपास के क्षेत्र में चेकिंग करवाई। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि लूट की सूचना मिली थी। शैलेष कुमार ने बाइक चोरी के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed