Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After Barawafaat procession in Farrukhabad two communities pelted stones and raised controversial slogans

UP: बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे; DM-SDM-SP मौके पर पहुंचे

Mon, 16 Sep 2024 10:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शमसाबाद (फर्रुखाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, शमसाबाद (फर्रुखाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Sep 2024 10:28 PM IST
सार

ब्लॉक में काम से आए ग्राम सचिव अरुण कुमार फौजी की कार के शीशे टूट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले वहां से भाग निकले। बाद में पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
After Barawafaat procession in Farrukhabad two communities pelted stones and raised controversial slogans
बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। एक समुदाय ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पथराव में ग्राम सचिव की कार के शीशे टूट गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। डीएम-एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सोमवार दोपहर को बारावफात का जुलूस निकलने के बाद करीब ढाई बजे मोहल्ला दलमीर खां ब्लॉक मार्ग पर कुछ युवा वापस आ रहे थे। दो समुदाय के युवकों में हूटिंग होने लगी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव होने लगा। कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक में काम से आए ग्राम सचिव अरुण कुमार फौजी की कार के शीशे टूट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले वहां से भाग निकले। बाद में पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को पकड़ लिया। मौके से मिलीं तीन बाइकें थाने में खड़ी कर ली गईं। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

एसओ अमित गंगवार ने बताया कि जुलूस खत्म होने के बाद दो समुदाय के लोगों में पथराव हुआ था। पुलिस ने एक समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरे समुदाय के मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह थाने पहुंचे उन्होंने एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ जयसिंह परिहार से घटना की जानकारी की। मौके पर पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed