फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After a year Rajepur region will be lighting

राजेपुर क्षेत्र में एक साल बाद होगा उजियारा

Sun, 22 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
After a year Rajepur region will be lighting

फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र मेें सलेमपुर से सरह तक जाने वाली विद्युत लाइन के तार गायब होने से आधा दर्जन से अधिक गांवों में एक  साल से बाद उजियारा होगा। बिजली विभाग ने जगह जगह पोलों से गायब तारों के स्थान पर नई लाइन बिछवा दी है। बार्डर के गांव फर्रुखाबाद की बिजली चोरी से जलाते हैं। इन्हें  कनेक्शन देने की विभागीय अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव सलेमपुर से सरह गांव के बीच लगभग आधा दर्जन गांव पड़ते हैं। इन गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए विद्युतीकरण हुआ था। करीब एक साल पूर्व विभागीय कर्मचारियों और कुछ गांव वालों की मिली भगत से पोलों से तार उतार कर गायब कर दिए थे। इससे आधा दर्जन गांवों की एक साल से बिजली आपूर्ति ठप थी। विभागीय अधिकारियों ने इन गांवों में उजियारा करने के लिए स्टीमेट तैयार कर करीब 15 किलोमीटर तक पोलों से गायब बिजली के तारों के स्थान पर नए तार बिछवा दिए हैं।
विज्ञापन


इससे सलेमपुर फीडर से सभी गांवों में बिजली आपूर्ति की जा सके। इसी मार्ग पर हरदोई सीमा से सटे गांव अर्जुनपुर व दो तीन अन्य गांव पड़ते हैं। यहां फर्रुखाबाद जिले की बिजली चोरी से कटिया डाल कर जलाई जाती है। फर्रुखाबाद के विभागीय अधिकारियों ने हरदोई जिले के गांवों के लोगों को फर्रुखाबादी बिजली मुहैया कराए जाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ग्रामीणों को कनेक्शन दिया जाएगा। ऐसे में लोग चोरी से बिजली जलाने की बजाए कनेक्शन लेकर बिजली जला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि कई पोलों के बीच के तार गायब थे। वहां नए तार बिछवा दिए गए हैं। हरदोई और फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लाक क्षेत्र की सीमा से सटे गांवों में बिजली नहीं है। यहां के लोग कटिया डाल कर बिजली जलाते हैं। इस कारण हरदोई जिले के गांवों को बिजली कनेक्शन दिए जाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए उच्च अधिकारियों की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर कनेक्शन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed