फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After a quarrel with his wife, the young man hanged himself to death.

Farrukhabad News: बेगम से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 13 Oct 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 13 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
After a quarrel with his wife, the young man hanged himself to death.
फोटो-04, मृतक आसिफ अली।
फर्रुखाबाद। बेगम से झगड़ने के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने बहू पर पुत्र का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसामंडी निवासी आसिफ अली (31) फतेहगढ़ में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। करीब सात वर्ष पूर्व उसका निकाह भोलेपुर मस्जिद वाली गली निवासी आमना के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र मुस्तफा और अहसान हैं। सोमवार सुबह बेगम और शौहर के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आमना दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब पिता असरत अली ने बेटे को खाने के लिए आवाज दी तो कमरे से कोई उत्तर नहीं मिला। पिता ने कमरे में झांककर देखा तो आसिफ का शव पंखे से फंदे पर लटका था। यह देख उन्होंने शोर-शराबा मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि आए दिन बहू उनके पुत्र से झगड़ती थी। बहू के उत्पीड़न से तंग आकर पुत्र ने आत्महत्या कर ली। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि युवक के परिजन अपनी बहू पर पुत्र का उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed