फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After a hot day, rain in the evening brought relief from the heat.

Farrukhabad News: दिन भर तपिश के बाद शाम को हुई बारिश, गर्मी से राहत

Fri, 29 May 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
After a hot day, rain in the evening brought relief from the heat.
फोटो-25 बारिश के दौरान शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
फर्रुखाबाद। दिन भर तपिश के बाद बृहस्पतिवार शाम को मौसम ने करवट बदल ली। घने बादलों के साथ रात करीब नौ बजे से बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग का मोबाइलों पर आया चेतावनी संदेश और बारिश के दौरान बिजली की चमक से लोग घरों में दुबकने लगे। फिलहाल बारिश से तापमान गिरने के साथ गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


पिछले 20 दिन में बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल रहे। लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। इस बीच गर्मी से राहत के लिए घरों व कार्यालयों में एसी, पंखा, कूलर आदि उपकरण उपलब्धता के अनुसार खूब चलाए गए। इससे बिजली की खपत बढ़ने के साथ उपकेंद्र भी ओवरलोड हो गए। इसके चलते ट्रिपिंग व फाल्ट झटकों ने भी लोगों का खूब पसीना निकाला। लो वोल्टेज की समस्या से ट्रांसफार्मर भी दगा देने लगे। तपिश भरी गर्मी से हर कोई परेशान था। शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और बादल घने होते चले गए। मोबाइल पर मौसम का चेतावनी संदेश आने के कुछ पलों के बाद ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बाहर निकले लोगों को अपने घरों का रुख किया। बारिश के साथ बादल में बिजली की चमक से लोग भयभीत दिखे। फिलहाल 29 व 30 मई को भी मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी होने से सतर्कता के साथ लोग चिंतित भी हैं। फिलहाल शाम को हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed