फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After a dispute with her lover, the girl cut her vein, causing commotion in the hospital.

Farrukhabad News: प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने काटी नस, अस्पताल में हंगामा

Thu, 16 Apr 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her lover, the girl cut her vein, causing commotion in the hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ला निवासी युवती ने क्षेत्र के ही गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध हो गए। वह बुधवार दोपहर में प्रेमी के गांव पहुंच गई। वहां उसके परिवार ने घर में नहीं घुसने दिया। इसको लेकर विवाद हुआ। प्रेमी के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस बजरिया चौकी लेकर पहुंची। वहां कुछ देर बैठाने के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद देर शाम वह प्रेमी के घर दोबारा पहुंच गई। वहां उसने हाथ की नस काट ली। इससे घबराए प्रेमी के परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। भर्ती कराने के बाद इलाज शुरू करवा दिया गया। प्रेमी की बहन फोन पर किसी को घटना की जानकारी देने लगी। उसी समय अचानक उठी युवती ने बहन और मां पर हमला बोल दिया। इससे इमरजेंसी में भगदड़ मच गई। प्रेमी की बहन ने पुलिस को सूचना दी। कादरीगेट थाना पुलिस ने युवती और परिजनों को इमरजेंसी के बाहर ले आए। देर रात तक दोनों पक्षों से पुलिस जानकारी कर रही थी। हंगामे के दौरान भर्ती मरीजों को खासी दिक्कतें हुईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed