फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After 24 hours, Anna could retrieve cattle from the temple in farrukhabad

24 घंटे बाद मंदिर से अन्ना मवेशी निकाल सका प्रशासन

Wed, 09 Jan 2019 11:20 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 09 Jan 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
After 24 hours, Anna could retrieve cattle from the temple in farrukhabad
Knickers cow - फोटो : social media
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ज्योना गांव में मंदिर में बंद अन्ना मवेशियों को बाहर निकालने में प्रशासन को 24 घंटे लग गए। इससे मवेशियों को रात में भरपेट चारा भी नहीं मिला। मंदिर के पुजारी व आसपास के कुछ लोगों ने घरों के पशुओं से बचा चारा डाल दिया था। प्रशासन ने कुछ मवेशी गांव में बांट दिए तो कुछ गोशाला पहुंचा दिए।    
विज्ञापन


अन्ना मवेशियों से किसान परेशान हैं। इन मवेशियों के झुंड रात के समय किसानों की फसल को बरबाद कर चले जाते हैं। अब किसानों का सब्र टूटने लगा है। मंगलवार दोपहर को गांव ज्योना के ग्रामीणों ने आधा सैकड़ा से अधिक मवेेशी गांव के एक मंदिर परिसर में बंद कर दिए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इसके बाद तहसीलदार गजेंद्र सिंह पहुंचे। प्रशासन व पुलिस ने मवेशी मंदिर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उन्हें निकालने को तैयार नहीं हुए। देर रात तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गांव में डटे रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तनाव को देखते हुए सीओ राजवीर सिंह सर्किल के फोर्स के साथ पहुंच गए। 
विज्ञापन


ग्रामीण फिर भी नहीं माने, बाद में तहसीलदार गांव के कुछ लोगों से चारे की व्यवस्था करने को कहकर वापस चले आए। मंदिर के पुजारी व आसपास के कुछ ग्रामीणों ने चारे की व्यवस्था की, लेकिन मवेशियों की संख्या अधिक होने से उन्हें भरपेट चारा भी नहीं मिल सका। मवेेशी रात भर भूखे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तहसीलदार, इंस्पेक्टर राधेश्याम फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मंदिर से मवेशी निकाले गए। कुछ मवेशी ग्रामीणों को पालने के लिए दे दिए गए। कुछ सिरोली के जंगल में छुड़वा दिए अन्य मवेशियों को लोडर में लादकर कायमगंज की भगवती गोशाला व कंपिल की गोशाला में पहुंचा दिए गए। करीब 24 घंटे प्रशासन को मंदिर से मवेशी निकालने में लग गया। अधिकारी यह नहीं बता सके कि कितने मवेशी कहां भेजे गए। 
             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed