{"_id":"64e11bf37a6766c0da0029b5","slug":"advocates-dissolve-elders-committee-raise-slogans-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1973-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी को किया भंग, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी को किया भंग, नारेबाजी
Sun, 20 Aug 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आम सभा की बैठक में अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी को भंग कर पुरानी कार्यकारणी को बहाल कर दिया। पांच सदस्यीय नई एल्डर्स कमेटी का गठन कर दिया। वकीलों ने एल्डर्स कमेटी के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज सक्सेना व सचिव राजेंद्र यादव ने शनिवार को बार के सभागार में वकीलों की आम सभा की बैठक बुलाई। इसमें बड़ी संख्या में वकील पहुंचे। वकील शिव प्रताप सिंह चीनू ने एल्डर्स कमेटी के अधिकारों को लेकर कई अहम सवाल उठाए।
इसमें कहा कि एल्डर्स कमेटी का गठन चुनाव कराने के लिए होता है। वह कार्यकारणी को भंग नहीं कर सकते। आय व्यय का ब्यौरा मांगना व बार की धनराशि खर्च करने का उनको अधिकार नहीं है। सभी वकीलों ने उनके प्रस्ताव पर सहमति जताई।
विज्ञापन
अध्यक्ष व सचिव की सहमति से आम सभा में पुरानी कार्यकारणी को बहाल कर दिया। वकीलों ने वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र कटियार की अध्यक्षता में सदस्य प्रभाशंकर औदीच्य, उमेश मिश्रा, शेर सिंह यादव, सोनू मिश्रा की एल्डर्स कमेटी को सर्वसम्मति से घोषित कर दिया।
एल्डर्स कमेटी को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के बाॅयलाज पर बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के कहा गया। पूर्व में गठित कमेटी के अध्यक्ष को समस्त चार्ज कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज सक्सेना को सौंपने की बात कही गई।
इस दौरान वरिष्ठ वकील ओपी सिंह, मनोज पटेल, सचेंद्र प्रताप, देवेंद्र यादव, अनिल मिश्रा, शीबू यादव, पंकज मिश्रा, सुनील दिवाकर, विशाल छावड़ा, अमित सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। युवा वकीलों ने बार के सभागार में पुरानी एल्डर्स कमेटी की तानाशाही को लेकर नारेबाजी की।