फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Admission started in hostel for residential education

आवासीय शिक्षा के लिए छात्रावास में प्रवेश शुरू

Sun, 05 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Admission started in hostel for residential education
राजेपुर स्थित छात्रावास में लगे शिविर में मौजूद प्रधानाचार्य व शिक्षक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्र-छात्राओं का राजेपुर में बने राजकीय बालिका छात्रावास में दाखिला शुरू हो गया है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में 50 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजेपुर में 100 छात्राओं के लिए राजकीय बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया है। इस छात्रावास में कक्षा आठ उत्तीर्ण कर कक्षा नौ में दाखिला पाने वाली छात्राओं को रखा जाएगा। अभी 50 छात्राओं को छात्रावास में रखने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्राओं का दाखिला किया जाएगा। इसके लिए रविवार को छात्रावास में शिविर लगाया गया। उज्जवीर सिंह, रामलखन पाल, अनुसुइया दीक्षित, बा विद्यालय की वार्डन भावना बाथम, नवनीत भारद्वाज, दिनेश चंद्र, ब्रजेश अजय और नवनीत शिविर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने कक्षा आठ पास बालिकाओं को कक्षा नौ की पढ़ाई छात्रावास में रहकर करने के लिए प्रेरित किया। डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रावास में छात्राओं को सभी सुविधाएं मिलेंगी। छात्रावास में चपरासी और रसोइयों की नियुक्ति भी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed