फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Administration cautious on breaking of glacier in Uttarakhand

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से प्रशासन सतर्क

Sun, 07 Feb 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Administration cautious on breaking of glacier in Uttarakhand
मेला रामनगरिया में सजी आस्था की नगरी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से गंगा में बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट हो गया है। पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया व ढाईघाट पर कल्पवासियों को गंगा में जलस्तर बढ़ने को लेकर सतर्क कर दिया गया है। इसके साथ उन्हें गंगा किनारे से राउटी हटाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि शाम तक हरिद्वार से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि ग्लेशियर टूटने से गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए उन्होंने सीओ के साथ मेला रामगरिया में कल्पवासियों और दुकानदारों को सतर्क रहने को कहा है। हरिद्वार से देर रात तक जानकारी मिलने की संभावना है। फिलहाल मेले में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार तक गंगा में कितना पानी आया और कितना छोड़ा जाएगा, इसकी सूचना शाम तक नहीं मिल सकी। छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा तय होने पर उसी हिसाब से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से फर्रुखाबाद तक गंगा में पानी आने में तीन से चार दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद के ढाईघाट गंगा तट पर लगी कल्पवासियों की राउटी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने की आशंका से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया मेले में कल्पवास कर रहे साधु-संतों को गंगा से दूर जाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। कल्पवासियों को गंगा से दूर हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

कल्पवासियों की चिंताए बढ़ीं
हरिद्वार से गंगा में पानी छोड़ा गया, तो गंगा पुत्रों के करीब 90 घाटों में पानी भर जाएगा। गंगा के किनारे से परिक्रमा मार्ग की दूरी करीब 150 से 200 फीट है। गंगा पुत्र मनोज कुमार का कहना है कि करीब तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी गंगा में छोड़ा जाता है, तो घाट डूब जाएंगे। साथ ही नीचे पड़ी राउटियां भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed