{"_id":"5de10de28ebc3e54e95ec226","slug":"action-will-be-taken-against-illegal-occupants-of-ganga-katri-land-farrukhabad-news-knp5288649123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा कटरी पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा कटरी पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
गंगा की कटरी में भूमि पर लगभग 30 लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने लेखपाल को अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही किसानों की तहरीर पर भूमाफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए हैं।
तहसील क्षेत्र में हजारों बीघा गंगा की कटरी में जमीन पर भूमि माफिया कब्जा किए हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी। ग्रामसभा सलेमपुर की गंगा की कटरी की पर भूमि माफिया अवैध कब्जा कर किसानों को बेच रहे हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने गांव पहुंच कर गंगा की कटरी पर लगाई गई पालेज (फसल) करने वाले सैदापुर के निवासी रामवीर, राजू, महीपाल, चिंतन को पकड़ लिया।
इनसे शुक्रवार को तहसील आने को कहा। चारो लोगों ने तहसील आकर उपजिलाधिकारी को बताया कि गांव सलेमपुर के पट्टी जसूपुर की गंगा की कटरी की भूमि को कुछ दबंगों ने अपना बताकर किसी को 12 हजार और किसी को 8 हजार रुपये में एक सीजन के लिए दी है। उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष राजेपुर को बुलाकर चारो लोगों की तहरीर पर भूमि माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
दरोगा संजय यादव ने चारों को अपनी जीप से थाने लेकर चले गए। दरोगा संजय यादव ने बताया कि भूमि माफियाओं पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने लेखपाल पवन यादव, राजेपुर के कानून गो हरिकिशन सिंह, सलेमपुर व कंचनपुर सबलपुर में गंगा की कटरी में भूमि पर कब्जा करने वालों की सूची बना कर भूमि माफिया के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए।
लेखापाल पवन यादव ने रामनिस्टर यादव, रामकुमार पांडेय, ऋषिपाल, आलोक दुबे, रमाकांत मिश्रा के खिलाफ एंटी भूमि माफिया के खिलाफ कार्रवाई की आख्या उपजिलाधिकारी को दी है। बताया कि करीब तीस लोग भूमि पर अवैध कब्जा किए हैं।