फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Action to be taken against sugar hoarding; committee to investigate.

Farrukhabad News: चीनी की जमाखोरी पर होगी कार्रवाई, कमेटी करेगी जांच

Sun, 23 Aug 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Action to be taken against sugar hoarding; committee to investigate.
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम जिलाधिकारी ने जनपद में चीनी के बढ़ते दामों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने टीम गठित कर चीनी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने जिले में चीनी की बढ़ती महंगाई को जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी व चीनी मिल कायमगंज के जीएम के बैठक की। इस दौरान जिले के 10 बड़े स्टॉकिस्ट भी मौजूद थे। चीनी मिल के जीएम ने बताया कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक होने से कोई कमी नहीं है। मिल में भी पर्याप्त स्टॉक है। चीनी का थोक मूल्य 5900 रुपये प्रति क्विंटल है। जिलाधिकारी के पूछने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि बड़े स्टॉकिस्ट के पास पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 4000 क्विंटल के अंदर ही स्टॉक है। टीम गठित कर तीन बड़े स्टॉकिस्ट की रेंडम जांच कराई गई तो स्टॉक अनुमन्य सीमा में ही पाया गया। गाइडलाइन के अनुसार सभी स्टॉकिस्ट को भारत सरकार के पोर्टल foodstock.dfpd.gov.in पर प्रत्येक शुक्रवार को अपनी स्टॉक को प्रदर्शित किया जाना है। जिलाधिकारी ने थोक विक्रेताओं को गाइडलाइन के अनुसार अपना स्टॉक प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी को संयुक्त रूप से टीम गठित कर रेंडम तौर पर स्टॉक की जांच कराने के साथ ही जमाखोरी व कालाबाजारी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चीनी की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed