{"_id":"574742f84f1c1ba22c6925f9","slug":"action-on-those-wasting-water-raghav-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल बर्बाद करने वालों पर हो कार्रवाई : राघवदत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल बर्बाद करने वालों पर हो कार्रवाई : राघवदत्त
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच ने जल बचाओ-जीवन बचाओ अभियान की शुरूआत जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह को सौंपकर की। उन्होंने कहा कि जल बर्बाद करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए।
गुरुवार को जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में मांग की कि अधिक जल सोखने वाले यूकेलिप्टस के पेड़ों को जिले में लगवाने पर रोक लगाई जाए। खुले पड़े नलों में टोटियां लगवाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आदेशित करें।
मोहल्ला खड़ियाई में बिजली पोल लगाने के दौरान पाइप लाइन फटने से रोजाना हजारों लीटर पानी बह जाता है। सूचना के बावजूद पाइप लाइन ठीक नहीं करवाई गई। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से कहकर पाइप लाइन ठीक करवाई जाए। जल बर्बाद करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता किशन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश राजपूत, जयवीर सिंह, संतोष पांडेय, राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटिया और जिला मंत्री विशाल कुमार मौजूद रहे।