{"_id":"601ed1dc8ebc3e271272d402","slug":"action-on-20-including-two-headmasters-farrukhabad-news-knp6102960133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रधानाध्यापक समेत 16 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रधानाध्यापक समेत 16 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
दो प्रधानाध्यापक समेत 20 पर कार्रवाई
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो प्रधानाध्यापकों समेत 16 शिक्षकों और एक सेवक का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। इन शिक्षकों में दस शिक्षामित्र भी शामिल हैं। फर्जी हस्ताक्षर से मानदेय लेने में एक शिक्षामित्र की संविदा समाप्ति की कार्रवाई करने और उसका सहयोग करने वाले प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश बीईओ को दिया है।
जनवरी में खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया था। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय कम आने पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय रायपुर मोहम्मदाबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रगति भदौरिया, सहायक अध्यापिका नीलम पाल, शिक्षामित्र अल्केंद्र सिंह, शिक्षामित्र अरुण कुमार का वेतन रोक दिया है।
प्राथमिक विद्यालय धीरपुर मोहम्मदाबाद में कार्यरत शिक्षामित्र नीतू भदौरिया पति के साथ शाहजहांपुर में रहती हैं। उनको विद्यालय आए बिना फर्जी हस्ताक्षर कर मानदेय दिया जा रहा है। बीएसए ने उनका मानदेय रोक कर संविदा समाप्ति की कार्रवाई करने के आदेश बीईओ मोहम्मदाबाद को दिए हैं। इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर को शिक्षामित्र की मदद करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
सहायक अध्यापक स्वाति दुबे, अनुदेशक रजनीश कुमार, वंदना, प्रियंका का अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन काटा गया है। अनुपस्थित रहने पर प्राथमिक विद्यालय गगनी कमालगंज की सहायक अध्यापिका निधि दीक्षित का तीन दिन का वेतन, प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर शमसाबाद की शिक्षामित्र सुषमा व मधुरानी, प्राथमिक विद्यालय चिलसरा द्वितीय शमसाबाद के शिक्षामित्र विमलेश,
प्राथमिक विद्यालय घुमइया रसूलपुर के शिक्षामित्र श्याम कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय भिड़ौर की शिक्षामित्र विमलेश कुमारी, रुखसाना, प्राथमिक विद्यालय गंगलऊ परमनगर की शिक्षामित्र शोभना यादव, प्राथमिक विद्यालय आशानंद के सहायक अध्यापक बृजेश कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भड़ौसा कमालगंज में तैनात सेवक धीरेंद्र सिंह का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।