फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

अतिक्रमण हटवाने पर व्यापारियों से नोकझोंक

Tue, 26 Nov 2019 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
action
फतेहगढ़ कोतवाल से नोकझोंक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में निर्धारित कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन मंगलवार को भी दुकान व मकानों के आगे अतिक्रमण हटाकर नाली खोली गई। इससे पूर्व व्यापारी कोतवाली गेट पर एकत्र होकर कोतवाली गेट की पटिया तोड़ने की मांग की। इसको लेकर इंस्पेक्टर से नोकझोंक तक हो गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ चौराहे से कचहरी रोड होते हुए जिला जेल चौराहे तक अतिक्रमण हटाया जाना था। ईओ नगरपालिका रश्मि भारती, एएसडीएम सुनील कुमार यादव व सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। वहां अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। इस बीच व्यापारी नेता अल्लादीन के साथ अन्य व्यापारी भी कोतवाली गेट पर जा पहुंचे। कहा कि दुकानों के सामने पटिया डालने पर अतिक्रमण होता है, जबकि कोतवाली गेट के सामने तो सबसे बड़ा स्थायी अतिक्रमण है। उन्होंने कोतवाली गेट के सामने की पटिया भी तोड़ने की मांग की। इस बीच भीड़ से निकले एक व्यक्ति ने कहा कि उसे तो घर से निकलने में भी असुविधा हो रही है। इस पर कोतवाल का पारा चढ़ गया, कहा कि अतिक्रमण करोगे फिर ऐंठ दिखाओगे। फटकार लगते ही वह खिसक गया।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने व्यापारी नेताओं पर भी साथ न देने का आरोप लगाया। व्यापारियों के जाने के बाद अधिकारी कोतवाली से निकले और दोपहर करीब 1.30 बजे चौराहे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कराया। दुकानों, घरों व एक अस्पताल के सामने की पटिया तोड़कर नाली खुलवाई गई। इसके साथ ही कई प्रचार बोर्ड उखड़वाकर नगरपालिका की ट्राली में डलवाकर जब्त किए गए। यह देख कई दुकानदार व गृहस्वामियों ने जेसीबी पहुंचने से पहले ही दरवाजे के सामने नाली पड़ी पटियां खुद ही हटा लीं। कुछ स्थानों पर नोकझोंक भी हुई, लेकिन अभियान नहीं रुका। इस बीच एक पूर्व विधायक के भाई ने नगरपालिका की दुकान में बनी भट्ठी तोड़ने पर ऐतराज जताया। इसको लेकर सीओ से उनकी हाट-टॉक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती ने बताया कि चौराहे से लेकर रोडवेज वर्कशाप तक अतिक्रमण हटाया गया। बुधवार को फतेहगढ़ कोतवाली के निकट का अतिक्रमण हटाकर नाली खोली जाएगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed