फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

होमगार्डों की ड्यूटी के मस्टर रोल की जांच शुरु

Sat, 23 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
action
फर्रुखाबाद। होमगार्डों की ड्यूटी में मस्टर रोल में नोएडा में हुए खेल के बाद जिले में भी जांच का दौर चल रहा है। सभी विभागों से जहां होमगार्ड ड्यूटी करने के लिए जाते हैं, वहां से ड्यूटी के मस्टर रोल जारी किए जाते हैं। उन मस्टर रोलों की जांच करवाई जा रही है। कई मामले निकलकर सामने आ सकते हैं कि होमगार्ड ड्यूटी पर गया ही न हो और मस्टर रोल साठगांठ कर भरवा लिया हो।
विज्ञापन

जिले में इस समय 824 होमगार्ड तैनात हैं। इसमें जिलाधिकारी के कोटे में 82, कमिश्नर के कोटे में 33, जिला जज व एसपी के कोटे में 102, जिले के थानों में 327, यूपी 100 के चौपहिया वाहन में 13, यूपी 100 के दोपहिया वाहनों में 43, जिला जेल में 15, सेंट्रल जेल में 24 होमगार्ड ड्यूटी करने के लिए जा रहे हैं। 824 होमगार्ड में 639 को ड्यूटी मिल रही है। पहले होमगार्ड को 15 हजार रुपये का मानदेय मिलता था। जो अब बढ़कर 21 हजार रुपये हो गया है। इस वित्तीय वर्ष में बजट की कमी के चलते 102 होमगार्ड को ड्यूटी नहीं दी जा रही है। विभिन्न जगहों से ड्यूटी से हटाया गया है। नए वित्तीय वर्ष में बजट आने के बाद फिर से सभी को ड्यूटी पर भेजा जाएगा। जिन विभागों में होमगार्ड की ड्यूटी लगी है, वहां से ही मस्टर रोल बनकर आता है। वही विभाग होमगार्ड को अपने बजट से मानदेय का भुगतान करता है। नोएडा में मस्टर रोल में हुई घपलेबाजी के बाद जिले में भी अधिकारी सर्तक हो गए हैं। एक ओर एसपी अपने स्तर से थानों पर जांच करवा रहे हैं। वहीं, होमगार्ड विभाग की ओर से भी सभी जारी मस्टर रोल की जांच करवाई जा रही है। ड्यूटी लगाने के खेल में माहिर लोगों को अब पसीना छूट रहा है। ऑन लाइन ड्यूटी की प्रक्रिया होने के बाद भी जुगाड़ लगाकर काम करवा लिया जाता था।
विज्ञापन

चहेते होमगार्ड पांच प्रतिशत कोटे से पाते हैं ड्यूटी
शासन ने होमगार्ड की ड्यूटी लगाने में तीन प्रतिशत का कोटा होमगार्ड कमांडेंट व दो प्रतिशत का कोटा मडंल के अधिकारियों को आवंटित कर रखा है। इसमें आदेश है कि संवेदनशील स्थानों पर उन होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जा सकती है जिनकी कार्यप्रणाली अच्छी है। साथ ही उनके चरित्र पर विभाग की ओर से कोई दाग भी नहीं लगा है। ऐसे में साहब के चहेते ड्यूटी पाने में कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्टर रोल की जांच हर महीने चार स्तरों से करवाई जाती है। अवैतनिक कंपनी कमांडर की जांच के बाद वैतनिक कमांडर जांच करते हैं। इसके बाद विभाग के अधिकारी व एकाउंट के कर्मचारी जांच करते हैं। तब ही मानदेय पर स्वीकृति दी जाती है।
-शैलेंद्र प्रताप सिंह, होमगार्ड कामंडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed