{"_id":"5dcda2da8ebc3e54ca6414dc","slug":"action-farrukhabad-news-knp5258351155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंड से मौरंग लेकर आए ट्रक चालक को पीटा, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंड से मौरंग लेकर आए ट्रक चालक को पीटा, लूट का आरोप
विज्ञापन
ॉवर लोडिंग के नाम पर काटी गई रसीद। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गैर जनपद से मौरंग लेकर आने वाले ट्रक चालकों से आए दिन होने वाला विवाद थम नहीं रहा है। गुरुवार तड़के तीन ट्रक चालकों से स्थानीय ट्रक मालिकों ने मारपीट कर दी। इसमें एक चालक ने 10 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दो ट्रक मालिकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में ट्रांसपोर्टर व सप्लायर एसोसिएशन की मध्यस्थता में समझौता करा दिया गया।
बेवर रोड बघार के निकट बुधवार मध्य रात गिट्टी, मौरंग सप्लायर जितेंद्र सिंह भदौरिया की अड्डी पर जनपद इटावा निवासी चालक मंदीप ट्रक से मौरंग लेकर पहुंचा। तड़के स्थानीय ट्रक चालक वहां जा धमके और चालक से मारपीट कर दी। जानकारी सप्लायर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जितेंद्र भदौरिया, मंजेश भदौरिया, अवनीश आदि के साथ चालक मंदीप को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। वहां चालक ने 10 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दो ट्रक मालिकों को हिरासत में ले लिया। सुबह करीब सात बजे मेडिकल कालेज के सामने स्थित अभिषेक गुप्ता की अड्डी पर ट्रक लेकर पहुंचे चालकों को भी गालीगलौज किया। इस पर अभिषेक गुप्ता भी चालक के साथ शहर कोतवाली गए। वहां क्षेत्र को लेकर उन्हें मऊदरवाजा भेज दिया गया। विवाद की जानकारी पर ट्रांसपोर्टर पंकज मिश्रा, योगेंद्र सिंह आदि ने कोतवाली जाकर सप्लायरों से वार्ता की और ट्रक मालिकों द्वारा भविष्य में गलती न करने का भरोसा दिलाया। इस पर पीड़ित ट्रक चालक संर्वेंद्र सिंह व मंदीप ने अपने स्टाफ सहित मजबूरन समझौतापत्र लिखकर दे दिया। आशीष गुप्ता ने बताया कि स्थानीय ट्रक मालिक यूनियन बनाकर मनमानी कर रहे हैं। वह गैरजनपद से आने वाले ट्रक चालकों से ओवर लोडिंग का जुर्माना के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं।
35 हजार रुपये की काटी रसीद
गिट्टी-मौरंग की ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है। इसमें राजस्व भी धेला तक नहीं जमा किया जाता। सप्लायर एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई रसीद 12 नवंबर को काटी गई है। इसमें ट्रक नंबर 75 एटी 4454 पर ट्रक मालिक सोनू यादव के नाम से 35 हजार रुपये जुर्माना लगा है। जुर्माना का कारण ओवरलोड दर्शाया गया। प्राप्त कर्ता के हस्ताक्षर की जगह विजय लिखा है। आशीष गुप्ता ने बताया कि चालक द्वारा यह रसीद दिखाने पर मऊदरवाजा थानाध्यक्ष स्थानीय ट्रक मालिकों पर बिफर गए। भविष्य में इस तरह की लूट न किए जाने की हिदायत दी।