फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ACMO who arrived for mock drill found CHC incharge missing

Farrukhabad News: माकड्रिल करने पहुंचे एसीएमओ को सीएचसी प्रभारी मिले गायब

Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
ACMO who arrived for mock drill found CHC incharge missing
फर्रुखाबाद। ऑक्सीजन प्लांट की बुधवार को माकड्रिल करने पहुंचे एसीएमओ को सीएचसी प्रभारी ही गायब मिले। दूसरे डॉक्टर अवकाश पर बताए गए और एएनएम गैरहाजिर थी।अस्पताल का जेनरेटर खराब मिलने पर ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में लगे ऑक्सीजन प्लांट की मॉकडि्रल के लिए एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह, डीसीपीएम रणविजय प्रताप सिंह के साथ 11:50 बजे पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुराग कुशवाहा, डॉ. तरुण वर्मा व एएनएम मनाेरमा शाक्य के हस्ताक्षर नहीं थे। पूछने पर बीपीएम पारुल ने बताया कि सीएचसी प्रभारी भ्रमण पर गए हैं और डॉ. तरुण वर्मा अवकाश पर हैं। एएनएम के बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

महिला वार्ड में न तो कूलर लगा था और रोशनी भी कम मिली। लेबर रूम में भी गंदगी देख एसीएमओ ने सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसीएमओ के बुलाने पर पहुंचे सीएचसी प्रभारी ने ऑक्सीजन प्लांट की सफाई कराई और उसे चालू कर दिखाया। हालांकि प्लांट क्रियाशील पाया गया। जेनरेटर खराब होने पर एसीएमओ ने ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एसीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर विजाधरपुर का दोपहर 1.30 बजे निरीक्षण किया। वहां सीएचओ व एएनएम मौजूद होने के साथ व्यवस्थाएं भी ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि माकड्रिल कराने के लिए सीएमओ कार्यालय से 27 मार्च को आदेश जारी किया था। इसके बावजूद सीएचसी प्रभारी को माकड्रिल की जानकारी तक नहीं थी। इससे प्रबंधन पर सवाल उठ रहा है। उन्होंने निरीक्षण आख्या व ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता के संबंध में अपनी आख्या भेजी है।

--------------
फैजबाग पीएचसी के डॉक्टर दो माह से गायब

फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के पीएचसी फैजबाग का सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। वहां पता चला कि डॉक्टर दो माह से गायब चल रहे हैं। सीएमओ के पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि संविदा पर तैनात डॉक्टर अब ड्यूटी नहीं करना चाहते। सीएमओ ने बताया कि पीएचसी में दूसरे डॉक्टर की तैनाती करने के साथ एक स्टाफ नर्स भी तैनात की जाएगी। पीएचसी में प्रसव सुविधा चालू कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed