फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused the police of beating him

Farrukhabad News: कोर्ट में पुलिस पर लगाया पिटाई करने का आरोप

Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused the police of beating him
फर्रुखाबाद। नवाबगंज में पीआरवी सिपाही विलसन से मारपीट की घटना में गिरफ्तार तीन आरोपियों की कोर्ट के आदेश पर पैनल से डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। इसमें एक आरोपी के चार और दो अन्य के शरीर पर तीन-तीन चोटें मिली हैं। यह चोटें लाठी, डंडे अथवा पटा से भी हो सकती हैं। इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यूगल शंभू ने पुलिस अधीक्षक को घटना का संज्ञान लेकर विवेचक के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर सीएमओ ने शनिवार को डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. दीपक वर्मा और डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी का पैनल बनाया। डॉक्टरों की टीम ने नवाबगंज के आरोपी नन्हें, वीर सिंह व कन्हैयालाल का परीक्षण किया। इसमें पैनल को एक आरोपी के चार और दो अन्य के तीन-तीन चोटों के निशान मिले हैं। यह चोटों के निशान लाठी-डंडे अथवा पटा के भी हो सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि घटना वाले दिन सिपाही अकेला था। लिहाजा उसे आरोपियों ने ही पीटा। आरोपियों पर हमला करने वाला कोई नहीं था। यही नहीं हमले के तुरंत बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। फिर उनके शरीर में निशान कैसे आए। इसको लेकर थाना पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बहरहाल यह मामला अदालत के संज्ञान में होने की वजह से फंसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed