फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of putting a charge sheet on the inspector for not giving money

Farrukhabad News: रुपये न देने परस्त्रदरोगा पर चार्जशीट लगाने का आरोप

Mon, 19 Dec 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of putting a charge sheet on the inspector for not giving money
फर्रुखाबाद। 30 हजार रुपये न देने पर दरोगा पर संगीन धाराओं में चार्जशीट लगाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई तो सीओ मोहम्मदाबाद को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी रामबाबू ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि छह नवंबर को गांव के राजकुमार से विवाद हो गया था। राजकुमार व उसके परिजनों ने पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। राजकुमार के पक्ष से उसके व परिजनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व बलवा करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने उसका भी मेडिकल कराया और एनसीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा ने घर में घुसकर मारपीट की धारा हटाने के नाम पर 30 हजार रुपये की उससे मांग की थी। रामबाबू ने विवेचक को पांच हजार रुपये दे दिए। बाकी रुपये बाद में देने का भरोसा किया था। विवेचक ने संगीन धाराओं में चार्जशीट लगा दी। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed