फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of fraud of Rs 1.04 crore arrested after five years

Farrukhabad News: 1.04 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 05:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 1.04 crore arrested after five years
फर्रुखाबाद। लकी-ड्रा में 1.04 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह पांच साल से फरार चल रहा था। लोहिया अस्पताल में पिता आरोपी से लिपट कर खूब रोया। उसने पैतृक जमीन भी बेच दी है। टीम ने तीन लोगों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहदरा जिले के थाना फर्श बाजार के इंस्पेक्टर यशपाल सिंह भदौरिया, सिपाही सौरभ आदि टीम के साथ शनिवार दोपहर यहां पहुंचे। उन्होंने एक होटल में गंगानगर, बागकूंचा आदि के तीन लोगों को बुलाकर बयान दर्ज किए। रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने शाहजहांपुर थाने की सीमा पर बसे चपरा गांव में छापा मारा। वहां से कुलदीप उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आरोपी को कुलदीप को अस्पताल भी ले गई। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि कुलदीप दिल्ली में फर्श बाजार थाना क्षेत्र में रहता था। वहां पर वह लकी-ड्रा का काम करता था। इसमें उसने सैकड़ों लोगों के साथ करीब 1.04 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम अधिक होने पर वह वहां से फरार हो गया। फर्श बाजार थाने में कई लोगों ने वर्ष 2019 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। तभी से वह इस मामले में फरार चल रहा था। उन्हें जांच मिली, तो कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर यहां से पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी ने बताया कि मुकदमे की पैरवी में उसकी कई बीघा जमीन भी बिक गई है।

लोहिया अस्पताल से जब कुलदीप को लेकर सादी वर्दी में पुलिस निकली तो कुलदीप अपने पिता से कई बार लिपट कर रोया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed