फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of beating and firing in protest against abusive language

Farrukhabad News: गाली-गलौज के विरोध पर मारपीट कर फायरिंग का आरोप

Fri, 18 Oct 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating and firing in protest against abusive language
फर्रुखाबाद। गाली-गलौज के विरोध में वकील व उसके भाई व पिता से मारपीट कर दबंगों ने फायरिंग कर दी। वकील ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। सरह चौकी इंचार्ज ने तहरीर बदलने पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली चौकी सरह के गांव आंतर निवासी वकील अमित सिंह बुधवार की रात को लगभग आठ बजे पिता जगदीश सिंह व भाई ओमवीर सिंह के साथ बैठे थे। उसी दौरान दबंग पड़ोसी आए और गाली-गलौज करने लगे। अमित ने गाली देने का विरोध किया। इस पर दबंगों ने अमित पर जानलेवा फायर कर दिया।
विज्ञापन

अमित नीचे झुक गया और गोली ऊपर से होती हुई निकल गई। इसके बाद दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर भाई ओमवीर व पिता जगदीश सिंह अमित को बचाने आए तो दबंगों ने उनको भी पीटा। आसपास के लोगों के ललकारने पर दबंग धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने दबंगों के खिलाफ रात में ही कोतवाली में जानलेवा हमले की तहरीर दी। पुलिस ने वकील सहित तीनों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। चौकी इंचार्ज सरह ने जांच करके बताया कि मौके पर मारपीट की बात सामने आई है। फायरिंग करने का मामला सही नहीं है।

अमित ने बताया कि चौकी इंचार्ज तहरीर में जानलेवा हमले की बात हटाकर दूसरी तहरीर खिलने का दबाव बना रहे हैं। गुरुवार को एक्सरे में वकील के हाथ ही हड्डी टूटी पाई गई है। इंस्पेक्टर हरिगोविंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed