{"_id":"68ebf60402c788875b0c5c24","slug":"accused-of-beating-a-youth-and-drowning-him-in-a-pond-complaint-to-sp-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107646-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक को पीटकर तालाब में डुबोने का आरोप, एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक को पीटकर तालाब में डुबोने का आरोप, एसपी से शिकायत
Mon, 13 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। पारिवारिक विवाद के चलते रंजिशन कुछ लोगों ने युवक को पीटकर तालाब में डुबो दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चोटों के निशान पाए गए।
रिपोर्ट न लिखने पर पिता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। थाना क्षेत्र के गांव मुजहा निवासी प्रवेश ने एसपी को पत्र देकर गुहार लगाई। इसमें कहा कि पड़ोस के कुछ लोगों से उनकी पारिवारिक रंजिश चल रही है। वह लोग कई बार घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं।
चार अक्तूबर को उनका भाई रजनेश (40) घर के बाहर हैंडपंप पर खड़ा था। आरोपी उसको पीट कर अपने घर में ले गए। यह घटना उनके पिता कल्लू और रजनेश के पुत्र सास्वत ने देखी। वह तुरंत ही थाने शिकायत करने गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसी रात आरोपियों ने लाठी-डंडों से रजनेश को पीटा और पास के ही तालाब में डुबोकर हत्या कर दी। काफी तलाश करने के बावजूद रजनेश का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर को रजनेश का शव तालाब में उतराता मिला। पोस्टमार्टम में चार चोटों के निशान पाए गए। आरोप है कि मौत का कारण चोटें और पानी में डूबना होना पाया गया। इसके बावजूद थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने एसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर न्याय करने की मांग की। थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि पोस्टमार्टम में चोट के निशान पाए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।