फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accused of beating a child molester

Farrukhabad News: बाल अपचारी को पीटने का आरोप

Thu, 14 Dec 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
accused of beating a child molester
फर्रुखबाद। बाल संप्रेक्षण व सुधार गृह में बाल अपचारी को पीटा और प्रताड़ित किया गया। पिता ने प्रभारी अधीक्षक सहित दूसरे बाल अपचारी सहित दो के खिलाफ अर्जी दायर की है। इसमें पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अरविंद कुशवाह ने सीजेएम कोर्ट में बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक केयर टेकर राजकुमार व दूसरे बाल अपचारी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया कि पुत्र के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। 16 सितंंबर को पुत्र ने आत्मसमर्पण कर दिया था। उसी दिन रात को जनपद औरैया का एक बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह में आया था। वहां अन्य बच्चों में कहासुनी हो गई। पुत्र के बीच बचाव करने पर इन लोगों ने पीटा और उसको प्रताड़ित किया। पुत्र के गंभीर चोटें आई। पुत्र बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। मारपीट में अधिक चोट व अपमानित होने के कारण परीक्षा में पुत्र के अच्छे अंक नहीं आए। इस मामले में थाना व एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed