फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of assault and robbery with Congress state secretary went to jail

कांग्रेस प्रदेश सचिव से मारपीट व लूट का आरोपी गया जेल

Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of assault and robbery with Congress state secretary went to jail
फर्रुखाबाद। कांग्रेस प्रदेश सचिव से मारपीट कर 3.46 लाख रुपये व पिस्टल लूटने के मामले में पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बढ़पुुर निवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव ने वैभव राठौर (मानू ठाकुर), आनंद भदौरिया, विक्की उर्फ विकास परमार, छोटू भइया, अमन शुक्ला, रजत यादव, गोविंद ठाकुर, करन ठाकुर, हरसल भदौरिया, छोटू व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि वह नारायनपुर अपने पेट्रोल पंप पर सोमवार को बैठे थे।
विज्ञापन

तभी मिनी बस से 14 युवक पेट्रोल पंप पर आए। युवकों का नेकपुर निवासी विजय यादव से पान मसाला थूकने पर विवाद हो रहा था। शोर सुनकर बीच-बचाव करने गए तो मिनी बस में सवार इन लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी जेब से 2.20 लाख रुपये, लाइसेंसी पिस्टल, मोबाइल व घड़ी लूट ली। कर्मचारी ने बचाने का प्रयास किया तो पेट्रोल व डीजल की बिक्री के 1.26 लाख रुपये लूट लिए। पंप पर रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकालकर कर्मचारी ने युवकों को ललकारा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान बंदूक से एक फायर भी हो गया।

युवकों ने बंदूक को तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर युवक भागने लगे, तभी कर्मचारियों ने आसपास के लोगों के सहयोग से वैभव राठौर उर्फ मानू ठाकुर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैभव से पूछताछ के बाद पंप के पास झाड़ियों से लूटी गई पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस ने मंगलवार को वैभव राठौर उर्फ मानू ठाकुर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस ने पांच हजार रुपये की बरामदगी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed