{"_id":"64bd6977a7e844df460a9abb","slug":"accidents-turning-into-pits-on-satanpur-mandi-road-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-1003-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सातनपुर मंडी रोड गड्ढों में तब्दील, हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सातनपुर मंडी रोड गड्ढों में तब्दील, हो रहे हादसे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी रोड गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे हादसे हो रहे हैं। भाजपा नेता ने प्रभारी मंत्री से शिकायत कर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की।
भाजपा के फतेहगढ़ मंडल महामंत्री शिवम दुबे ने प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में मुलाकात की। उन्होंने शिकायत की कि सातनपुर मंडी रोड व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से बारिश कहर बनकर टूटती है। आए दिन इन गड्ढों में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार गड्ढामुक्त सड़कों का संदेश देती है, वहीं गड्ढों का केंद्र बनी मंडी रोड चिंता का विषय बनी है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की।
एससी-एसटी में फंसे भाजपा नेता ने लगाई गुहार
एससी-एसटी में फंसे भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत ने प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता नहीं भाजपा पदाधिकारी बनकर अधिकारियों से बात करिए। एसपी से मिलकर अपनी पूरी बात बताओ, सुनवाई की जाएगी। विदित है कि भाजपा नेता ने पुष्टाहार गबन की शिकायत की थी। इस पर तत्कालीन डीपीओ ने जांच कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस भी दिया था। इसी के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भाजपा नेता के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।