{"_id":"622795eaf39bb2639e24310d","slug":"accident-maut-company-farrukhabad-news-knp6845876111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली गैस से बीमार तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली गैस से बीमार तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
ॉशल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। मुजफ्फरनगर जिले में स्थित एक कंपनी में रांगा ढलाई का काम करते वक्त जहरीली गैस की चपेट में आए चार लोगों में तीसरे युवक की भी सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजन शव
लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। रविवार को युवक के दो साथियों की मौत हुई थी। एक युवक का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के गांव गगनी निवासी रामू (35), रोहित (18), कौशल (20) व महावीर नगला निवासी सचिन (18) मुज्जफरनगर जिले के वेदरामपुर में स्थित एक कंपनी में रांगा ढ़लाई का काम करते थे। एक मार्च की रात काम
करते वक्त चारों गैस की चपेट में आ गए थे। इससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। चारों को फर्रुखाबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात रामू व रविवार सुबह सचिन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब 11 बजे कौशल की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह कौशल का
शव उसके गांव गगनी पहुंचा। मां कृपांति, बहन रोशनी, शिल्पी, नीलम, अनामिका व भाई नीरज, धीरज, पंकज व गौरव बिलखते रहे। पंकज ने बताया कि अब गांव के ही रोहित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।