फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accident

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Sat, 13 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident
कायमगंज। अलीगंज रोड पर गांव न्यामतपुर ढिलावली के पास रोडवेज बस की टक्कर से जनपद एटा के दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे। बाइक से कानपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सरौतिया निवासी उमेश दीक्षित का पुत्र अंकुर(30) व अंशू(24) कानपुर की एक कंपनी में नौकरी करते थे। दिवाली मनाने दोनों भाई अपने गांव आए थे। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से कानपुर जा रहे थे। अलीगंज रोड पर गांव न्यामतपुर ढिलावली के पास अचानक उनकी बाइक के सामने एक डग्गामार जीप आ गई। जीप से बचने के प्रयास में इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी सामने आ रही एटा डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। अंकुर हेलमेट लगाए थे और बाइक चला रहे थे। अंशू पीछे बैठा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंशू के दो भाई व दो बहनें हैं। पिता गांव में खेती करते हैं। छोटा भाई सौरभ, बहन रुचि, मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टामार्टम के लिए भेज दिए। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कायमगंज। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को अलग-अलग एंबुलेंस से इसलिए भेजा था। पहले घायल अंशू को इसके कुछ देर बाद दूसरी एंबुलेंस से अंकुर भेजा गया। अंशू को ले जाते समय करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस रेलवे क्रासिंग बंद होने से खड़ी रही। ट्रेन गुजरने के बाद एंबुलेंस आगे बढ़ी। कुछ अंतर पर दोनों घायल सीएचसी पहुंचे थे। शायद घायल अंशू को जल्द इलाज मिलने से जान बच सकती थी लेकिन क्रासिंग पर देर लग गई। एंबुलेंस के चालक ने लोगों से पहले जाने की गुहार की, लेकिन वाहनों में फंसी एंबुलेंस को निकालने में और वक्त खराब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज। घटना के बाद बस के चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग गए। बस में बैठी सवारियां काफी परेशान हुईं। वे अन्य वाहनों से अपने गंतव्य को गईं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मंडी चौकी में खड़ी कर दी है।
कायमगंज। सीएचसी में एक साथ रखे अपने दोनों भाइयों के शव देखकर छोटा भाई सौरभ बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे छोटी बहन रुचि ने संभाला, बहन रुचि भी भाइयों की मौत पर बुरी तरह बिलख रही थी।

कायमगंज। अंकुर की मां सुनीता देवी ने बताया कि दोनों भाई दिवाली पर घर आए थे। तभी घर शादी के लिोए बातचीत हुई थी। एक युवती को शादी के लिए देखभाल कर आए थे। शादी की रस्म होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed