{"_id":"62c090d69c18417cf20d154b","slug":"accidant-hadsa-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7055217101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
अटल के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। छात्र अपने बड़े भाई को बस स्टैंड पर छोड़कर घर वापस आ रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटों आईं।
क्षेत्र के गांव कासिमपुर तराई निवासी महेेश चंद्र का 16 वर्षीय पुत्र अटल शनिवार दोपहर बड़े भाई भीमसेन को शसामाबाद कस्बा के बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय ढाई घाट रोड पर बूढ़ी गंगा के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने से अटल के सिर में गंभीर चोटें आईं। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अटल को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अटल ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अटल छह भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई राजू बीडीसी है। उन्होंने सड़क पर काम करा रहे ठेकेदार के ट्रैक्टर चालक भाई पर बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया।
मां ओमवती रो-रो कर बेहाल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कायमंगज सोहराब आलम ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।