फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accidant

डीसीएम की टक्कर से बाइकसवार दो लोगों की मौत

Tue, 04 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
accidant
इम्तियाज का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। फर्रुखाबाद रोड पर टेड़ीकोन के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार टेंट हाउस मालिक व राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक ने डीसीएम भगाने का प्रयास किया। इससे बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। बाइक के परखचे उड़ गए और दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया है। बाइकसवार हेलमेट नहीं लगे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी इम्तियाज (30) पुत्र मोहम्मद शेर का गांव में ही टेंट हाउस का काम है। सोमवार की सुबह वे उधारी वसूली के लिए टेंट हाउस से गांव के ही राजमिस्त्री गुड्डू (40) पुत्र जहूर के साथ बाइक से निकले थे। अताईपुर रोड से टेड़ीकोन के पास फर्रुखाबाद रोड पर मुड़ते समय कायमगंज की ओर से जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मारकर दोनों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों काफी फासले से जा गिरे। इसके बाद डीसीएम उनके ऊपर से निकल गई। सामने से पुलिस की गाड़ी आ रही थी। चालक ने हड़बड़ाहट में डीसीएम भगाई तो बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से डीसीएम को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया। दरोगा खेमपाल सिंह की सूचना पर कोतवाली से और फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन

आवागमन दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने सड़क पर पड़े शवों को वहां से उठाकर सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक के कागजों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की गई। खबर पाकर इम्तियाज की पत्नी शमा बेगम और गुड्डू की पत्नी तबस्सुम बेगम व परिवार के लोग बिलख उठे। एसआई शादाब खान ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीसीएम में यूपी बोर्ड की सामग्री लदी है, जो प्रयागराज ले जाई जा रही थी। इम्तियाज के बच्चे नहीं हैं। गुड्डू के तीन पुत्री तरन्नुम (12), मंतसा (10), आसिया (8) व पुत्र तौहीद (6), ईशान (4) हैं।

गुड्डू का फाइल फोटो। संवाद

गुड्डू का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

घटनास्थल पर डीसीएम के सामने पड़ी बाइक को हटाते लोग। संवाद

घटनास्थल पर डीसीएम के सामने पड़ी बाइक को हटाते लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed