{"_id":"5e42a7728ebc3ee61568ea5e","slug":"accidant-farrukhabad-news-knp5438697192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के घर लगी आग से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के घर लगी आग से हजारों का नुकसान
विज्ञापन
आग से जले सामान को दिखाता गृह स्वामी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व महासचिव एवं नवाबगंज ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह गौर के मकान में सुबह करीब साढ़े 11 बजे आग लग गई। उस वक्त घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने धुआं उठता देख घर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। आग में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
मऊदरवाजा थाने के जसमई स्थित गढ़ी अशरफ अली निवासी सपा नेता सुरेंद्र सिंह गौर मंगलवार सुबह एक अंत्येष्टि में पांचाल घाट गए थे। उनकी पुत्रवधू भी दवाई लेने चली गईं। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अचानक फ्रिज के पास आग लग गई।
आग ने इतनी तेजी पकड़ी कि टीवी, पंखा, खिड़कियां आदि जलने लगीं। पड़ोसियों ने जब धुआं निकलता देखा, तो उन्हें फोन पर सूचना दी। मोहल्ले के लोगों ने मकान का ताला तोड़कर घर की बिजली लाइन काटी। इसके बाद आग पर काबू पाया। सपा नेता के घर पहुंचने तक आग पर काबू पाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना लग रहा है। काफी नुकसान हो गया है। यदि कुछ देर और पता नहीं चलता, तो आग भीषण रूप ले लेती।