फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   About 40 roadways buses will run for Chitrakoot

Farrukhabad News: चित्रकूट के लिए दौड़ेगीं करीब 40 रोडवेज बस

Sat, 04 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 04 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
About 40 roadways buses will run for Chitrakoot
फतेहपुर। दीपावली पर्व पर चित्रकूट में होने वाले दिवाली मेला को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। जिले से वहां पहुंचने वाले भक्तों के लिए करीब 40 रोडवेज बस लगाने की तैयारी की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगेगी। वहीं बांदा रूट की बस भी चित्रकूट तक चक्कर लगाएंगी।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर चित्रकूट में हर साल धनतरेस से लेकर भैया दूज तक मेले का आयोजन होता है। वहां स्थित मंदाकिनी नदी में देश भर से आए श्रद्धालु दीपदान करते हैं। धनतेरस वाली रात से ही जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बसों को लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान धनतेरस से एक दिन पहले शहर से चित्रकूट जाने के लिए करीब 40 बसें लगाई जाएंगी। हालांकि रोजाना बांदा के लिए 25 बसों का संचालन होता है। उन्हें भी चित्रकूट तक भेजा जाएगा। वहीं दो कर्मचारियों की ड्यूटी चित्रकूट में लगेगी और दो कर्मचारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बस अड्डा परिसर में हर समय मौजूद होंगे। इसके अलावा 20 बसे रिजर्व तौर पर हर समय मौजूद रहेंगी। भीड़ बढ़ने पर उन बसों का उपयोग होगा। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरएम कानपुर ने परिवहन निगम को निर्देशित किया। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर्व को लेकर बसों और कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। मेले से पहले संबंधित कर्मचारी को ड्यूटी के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

------
राजस्व में इजाफा होने की उम्मीद
उम्मीद है कि मेले के दौरान परिवहन निगम के राजस्व कोष में इजाफा होगा। पिछले दिनों हुई पीईटी परीक्षा के दौरान दो दिन में निगम को 10 लाख रुपये का अतिरिक्त फायदा हुआ था। वहीं पांच दिन चलने वाले मेले में इससे अधिक इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed