फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   abhiyaan,polithin,jabt

दुकान पर पकड़ी 50 किलो पॉलिथीन, 25 हजार जुर्माना

Sat, 02 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
abhiyaan,polithin,jabt
फर्रुखाबाद। शासन की सख्ती के बाद लिंजीगंज में एक दुकान पर 50 किलो पॉलिथीन पकड़ी गई। दुकानदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि फसल, सब्जी दुकानदार धड़ल्ले से पॉलिथीन में माल बेच रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने नगर पालिका टीम के साथ शुक्रवार शाम लिंजीगंज बाजार में आदेश गुप्ता के यहां छापा मारा। वहां 50 किलो पॉलिथीन बरामद हुई। जांच के दौरान कई व्यापारी नेता भी पहुंचे। नगर पालिका के मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं सफाई अधिकारी ब्रिजेंद्र कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये का जुर्माना डालकर माल जब्त कर लिया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बाजार में हालात ऐसे हैं कि अधिकारी बड़ी दुकानों पर छापे मार रहे हैं और ठेली, खोमचे, सब्जी, किराना वाले ग्राहकों को पॉलिथीन में ही सामान बेच रहे हैं। फुटकर दुकानदारों पर जागरूकता का भी कोई असर नहीं है। छापा मारने के दौरान ईओ रविंद्र कुमार भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट में दुकानदारों को किया जागरूक
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर नवाब सिद्दीकी की अगुवाई में कर्मचारियों ने कैंट एरिया का भ्रमण कर दुकानदारों का पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि आज से पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed