फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   aalu

सातनपुर मंडी में 1400 रुपये क्विंटल तक बिका आलू

Sun, 05 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
aalu
फर्रुखाबाद। कई वर्षों बाद इस बार आलू का भाव अच्छा मिलने से किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी है। शनिवार को सातनपुर मंडी में 1100 रुपये से लेकर 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक आलू बिका। करीब 65 हजार क्विंटल आलू की बिक्री हुई।
विज्ञापन

मंदी की मार से आलू किसान कई वर्षों से त्रस्त था। लागत निकलने के भी लाले पड़ जाते थे। इस बार आलू की कच्ची फसल ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। उत्पादन ठीक होने के साथ भाव भी अच्छा मिल रहा है। सातनपुर मंडी में प्रतिदिन 200 ट्रक से अधिक आलू बिक्री के लिए आता है। शनिवार को मंडी में 250 ट्रक आलू की आवक रही। इसके साथ ही 1100 रुपये से लेकर 1400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू बिका। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष रिंकू वर्मा ने बताया कि गत वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में आलू का भाव 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल था। इस वर्ष दोगुने से अधिक का भाव मिल रहा है। आलू का इतना अच्छा भाव किसानों को कभी नहीं मिला। आलू का अच्छा भाव मिलने से इस बार किसान काफी खुश हैं। करीब 65 हजार क्विंटल आलू की बिक्री की गई। उत्पादन लगभग पिछले वर्षों की तरह ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed