फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   aag se teen ghar jale

घूरे की चिंगारी से तीन गृहस्थी खाक, दो बच्चे झुलसे

Sat, 04 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
aag se teen ghar jale
कंपिल। क्षेत्र के गांव रुदायन में शनिवार दोपहर घूरे से उड़ी चिंगारी छप्पर पर गिरने से आग लग गई। इससे तीन घरों में लाखों का सामान जल गया। दो बच्चे भी झुलस गये। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव रुदायन निवासी बुद्धन के घर के पीछे पड़े घूरे में किसी तरह आग लग गई। तेज हवा चलने से उड़ी चिंगारी उसके घर में पड़े छप्पर पर जा गिरी। छप्पर अचानक धू-धूकर जलने लगा। यह देख चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। घरों में लगे सबमर्सिबल चलाकर लोग बाल्टी में पानी भरकर डालने लगे। इसी बीच बिजली चली गई। विद्युत उपकेंद्र पर फोन किया गया तो वहां भी काल रिसीव नहीं हुई। इस पर जेनरेटर चलाकर सबमर्सिबल चलाया गया। इस बीच तेज हवा से विकराल हुई आग ने पड़ोसी वसीम व मोमिन के घरों को भी चपेट में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से बुद्धन के घर में 20 हजार रुपये, 10 क्विंटल गेहूं, 12 क्विंटल सरसों व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। चपेट में आकर नाती जोएब (5), सोएब(2) पुत्र मुंशी झुलस गये। एक भैंस, गाय, बछड़ा व 12 मुर्गा-मुर्गी जलकर मर गए। झुलसे बच्चों का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। वसीम के घर में रखे 20 हजार रुपये, गृहस्थी का सामान जलने के साथ तीन बकरा मर गए। वहीं मोमिन के घर 60 हजार रुपये, अनाज जलकर नष्ट हो गया। उनकी भैंस भी आग की चपेट में आकर मर गई। तीनों घरों में करीब सात से आठ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस लीक होने से रसोइया झुलसी
कमालगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू में शनिवार को क्वारंटीन प्रोटोकाल में रह रहे 24 लोगों के लिए खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग की चपेट में आने से एक रसोइया का हाथ झुलस गया। रसोइया की साड़ी भी जल गई। सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट बंदोबस्त अधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रसोइया को दवा दिला दी गई। सुबह रसोइया खाना बनाती हैं। जबकि शाम को क्वारंटीन प्रोटोकाल में रह रहे लोग ही खुद मिलजुलकर भोजन बनाते हैं।

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, हजारों का नुकसान
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी चौकीदार दफेदार अपनी पत्नी चमेली के साथ झोपड़ी में रहते हैं। शुक्रवार रात पत्नी खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। हवा तेज होने से आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। दफेदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में पांच हजार की नकदी के अलावा घरेलू सामान व अनाज जलकर खाक हो गया। प्रधान अजब सिंह की सूचना पर लेखपाल सुबोध ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया। चौकीदार दफेदार ने बताया कि आग से लगभग पचास हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed