फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A youth who poured petrol on himself on the Sampoorna Samadhan Diwas was sent to jail

Farrukhabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में खुद पर पेट्रोल डालने वाला युवक भेजा जेल

Mon, 21 Apr 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A youth who poured petrol on himself on the Sampoorna Samadhan Diwas was sent to jail
कायमगंज। डीएम-एसपी की मौजूदगी में समाधान दिवस के दौरान विरोधी का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग करते हुए खुद पर पेट्रोल डालने वाले युवक के मामले की जांच की गई। प्रशासन की जांच में युवक के आरोप झूठे पाए गए। जिसके बाद लेखपाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कंपिल क्षेत्र के गांव मिलकिया निवासी संदीप मिश्रा अधिकारियों के सामने पहुंचा। कहा कि गांव के रामनिवास व अन्य लोग उसकी जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे हैं। वह बार-बार शिकायत कर चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उसने चेतावनी दी कि यदि निर्माण नहीं रुका तो वह आत्मदाह कर लेगा। इतना कहकर उसने झोले से पेट्रोल की बोतल निकाल खुद पर उड़ेल ली। वह आग लगाने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए संदीप को तत्काल काबू में कर लिया। उसकी आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया। घटना से दरबार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रविवार को न्यायालय की छुट्टी थी, इसलिए आरोपी को एसडीएम कोर्ट में शांतिभंग की धारा के तहत पेश किया गया। एसडीएम ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन




खुद ही कर रखा था कब्जा

घटना के बाद एसडीएम रविंद्र कुमार व सीओ संजय वर्मा ने तत्काल राजस्व विभाग के साथ मिलकर मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि जिस भूमि पर निर्माण को लेकर संदीप विरोध कर रहा था, वह भूमि वास्तव में विपक्षी रामनिवास निकली। उलटे संदीप ने ही उस जमीन का कुछ हिस्सा घेर रखा था। इसके आधार पर लेखपाल सुनील कुमार ने संदीप मिश्रा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व झूठी शिकायत करने को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर थी साजिश: एसडीएम
एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हरकत न केवल गलत सूचना फैलाने की कोशिश थी, बल्कि उसने अधिकारियों और जनता की सुरक्षा को भी खतरे में डाला। उसे शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा गया है, साथ ही पूरे प्रकरण की आगे की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed