फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A youth returning home on the occasion of Rakhi was robbed, the police inspector did not help

Farrukhabad News: राखी पर घर लौट रहे युवक से टप्पेबाजी, दरोगा ने नहीं की मदद

Fri, 08 Aug 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A youth returning home on the occasion of Rakhi was robbed, the police inspector did not help
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जिले के युवक से बस अड्डा पर टप्पेबाजों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मौके पर मौजूद दरोगा को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने मामले को संदिग्ध बताकर कार्रवाई नहीं की। पीड़ित जयपुर से राखी पर घर जा रहा था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव चरनौखा निवासी शौकीन (26) जयपुर में नौकरी करता है। वह राखी पर बहन से मिलने याकूतगंज निवासी बहनोई सुनील के घर आया था। वहां से गांव जाने के लिए शुक्रवार दोपहर बस अड्डा पहुंचा। वह बेंच पर बैठा था, तभी दो अजनबी युवकों ने रुपये चेकिंग के नाम पर पहले बहाना बनाया और फिर 50 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


शक होने पर शौकीन ने दरोगा को बताया, लेकिन उन्होंने घटना को संदिग्ध बता दिया। चार घंटे बाद बस अड्डा कर्मचारी पहुंचा, जिसने एक सीसीटीवी कैमरा दिखाया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed