फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young woman who was set on fire with petrol for resisting molestation died in Lucknow.

Farrukhabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पेट्रोल से जलाई गई युवती की लखनऊ में मौत

Mon, 02 Mar 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 02 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A young woman who was set on fire with petrol for resisting molestation died in Lucknow.
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पेट्रोल डालकर लगाई गई आग से झुलसी युवती की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात पांच दिन पहले 24 फरवरी की शाम को हुई थी। गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में युवती को गांव के पास एक झोपड़ी में पाया गया था। परिजन उसे लेकर पहले सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। हालत नाजुक होने पर वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

युवती के भाई ने 26 फरवरी को कोतवाली में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झकरई निवासी गोपाल शाक्य उसकी बहन पर फब्तियां कसता था। वह बाजार आते-जाते समय अश्लील हरकतें भी करता था। युवती के विरोध करने पर गोपाल शाक्य रंजिश मानने लगा था। शिकायत करने पर गोपाल के साथियों चंद्रशेखर उर्फ करन, मोहित और अवनीश ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोप है कि 24 फरवरी की शाम को चारों आरोपी असलहों के साथ गांव पहुंचे थे। उन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार, दो आरोपियों को दिल्ली से पकड़ा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। पुलिस ने गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed