फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who went to take a bath in the Ganges with his friends drowned and died.

Farrukhabad News: दोस्तों संग गंगा स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत

Tue, 26 May 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in the Ganges with his friends drowned and died.
कंपिल। क्षेत्र के गांव नुनेरा हाल निवासी राईपुर चिनघटपुर का युवक सोमवार को दोस्तों के साथ अटैना घाट पर गंगा स्नान करने गया। वहां गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गया। पुलिस और गोताखोरों ने पांच घंटे बाद बरामद किया। परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

चिनघटपुर का अनुपम शाक्य (20) सोमवार सुबह 10 बजे दोस्त नगला धनी के जितेंद्र और पवन के साथ अटैना घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय अनुपम अचानक गहरे पानी डूबने लगा। बचाने के लिए जितेंद्र गंगा में कूदा लेकिन पानी में फंस गया। स्टीमर सवार सुरक्षा कर्मियों ने जितेंद्र को निकाल लिया, मगर अनुपम लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद तलाशी अभियान शुरू किया। करीब पांच घंटे बाद ग्राम जाटी निवासी गोताखोर कल्लू ने अनुपम के शव को गंगा से निकाला। अनुपम दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई नीलेश है। बहन प्रीति की शादी हो चुकी है। मां सीमा बेहाल हैं। पुलिस ने शव को बदायूं पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed