{"_id":"67d71dd7d3259158bb0b8807","slug":"a-young-man-who-went-to-take-a-bath-died-by-drowning-in-ramganga-farrukhabad-news-c-222-1-frk1003-121800-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नहाने गए युवक की रामगंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नहाने गए युवक की रामगंगा में डूबने से मौत
विज्ञापन
अमृतपुर। दोस्तों व भाई के साथ रामगंगा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक दिल्ली में नौकरी करता था। होली पर घर आया था।
थाना क्षेत्र के गांव अलाहदपुर भटौली निवासी वीरपाल का पुत्र रामप्रवेश (18) रविवार को दोस्तों व भाई रामराज के साथ गांव किनारे रामगंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय रामप्रवेश गहरे पानी में चला गया। वह जब डूबने लगा तो उसके साथी चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। भाई ने रामप्रवेश के डूबने की जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ग्रामीण उसे खोजने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
ग्रामीणों ने युवक के डूबने की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी मोनू शाक्या ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी की। पुलिस ने पांचाल घाट से गोताखोरों को बुलाया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखाेरों ने शव को पानी से बाहर निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रवेश के परिजनों में भाई रामराज, रामजी, बहन कटारा, नन्हीं, शीतल, प्रियंका और मां निर्मला का रो-रो कर बुरा हाल है।