{"_id":"67913775d00ed2750b086a92","slug":"a-young-man-who-came-to-his-in-laws-house-was-crushed-to-death-by-a-bus-on-the-highway-farrukhabad-news-r-12-1-bly1040-977101-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ससुराल आए युवक की हाईवे पर बस से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ससुराल आए युवक की हाईवे पर बस से कुचलकर मौत
Wed, 22 Jan 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
,गांव तुर्क ललैया में घटना के बाद ट्रैक पर लगी भीड़।
- फोटो : रोते-बिलखते परिजन।
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद जिले के थाना कादरी गेट के अमेठी गांव निवासी महेंद्र (40 वर्ष) हाईवे पार करते समय फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित बस ने कुचल दिया। ग्रामीणों ने दौड़कर बस को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर वह भाग गया।
महेंद्र कुमार की यहां राज किराया गांव निवासी साधु कुशवाहा के यहां ससुराल है। करीब एक साल बाद वह अपनी ससुराल आए थे। दोपहर करीब एक बजे बस से उतरने के बाद ससुराल में कॉल की। इसके बाद ससुराल जाने के लिए हाईवे को पार कर रहे थे। तभी जलालाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस से वह कुचल गए। हादसे के बाद चालक ने बस समेत भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। चालक बस को छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वह अपने पीछे तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत
कायमगंज। बुधवार सुबह गांव तुर्क ललैया में रेलवे ट्रैक पार कर जा रही किशोरी की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्क ललैया निवासी स्व लालाराम जाटव की 14 वर्षीय पुत्री रजनी बुधवार भोर में गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर शौच के लिए जा रही थी। तभी कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन आ गई। परिजनों के मुताबिक किशोरी को आंख से कम दिखाई देता था और कान से कम सुनाई देने की वजह से किशोरी ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसएसआई सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रजनी की मौत से मां माधुरी व बहन रीतू का रो-रोकर बुरा हाल रहा।