फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who came to appear for the exam after altering his Aadhaar card was caught.

Farrukhabad News: आधार कार्ड में फेरबदल कर परीक्षा देने आए युवक को पकड़ा

Mon, 19 Feb 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to appear for the exam after altering his Aadhaar card was caught.
फर्रुखाबाद। आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि बदलकर पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थी को जांच के दौरान पकड़ लिया गया। पीडी महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या ने परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पीडी महिला पीजी कॉलेज में रविवार सुबह की पाली में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान जानकारी मिली कि केंद्र में एक अभ्यर्थी महमूद संदिग्ध पाया गया है। उसको परीक्षा के बाद पूछताछ के लिए रोक लिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद पूछताछ में अभ्यर्थी ने बताया कि वह जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव अजीजलपुर का निवासी है। उसका नाम महमूद खान है। भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उसने आधार कार्ड में जन्मतिथि व नाम बदल लिया था। इसके बाद उसने दोबारा हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा भी नये नाम से दी थी। इससे पहले हाईस्कूल की मार्कशीट में उसका नाम महमूद आलम लिखा था। पूछताछ के बाद महमूद को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ विनीता मिश्रा की तहरीर पर महमूद के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि बदलकर परीक्षा देने आया युवक पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed