फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man was murdered in a love triangle

Farrukhabad News: त्रिकोणीय प्रेम संबंध में हुई थी युवक की हत्या

Sat, 28 Mar 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered in a love triangle
फोटो-22 पुलिस गिरफ्त में खड़ा हत्यारोपी नितुल उर्फ नितुल पाल। संवाद
मोहम्मदाबाद। गांव गैसिंगपुर में हुए युवक लखन कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी नितुल पाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते फावड़े से हमला कर लखन की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गैसिंगपुर निवासी लखन कश्यप (32) की 23 मार्च की रात को घर के बाहर चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जानकारी 24 मार्च की सुबह हुई थी। मृतक के पिता रामनिवास कश्यप की तहरीर पर नितुल उर्फ नितुल पाल और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस नितुल की तलाश में थी। पुलिस ने नितुल को शुक्रवार सुबह उगरपुर गांव जाने वाले मोड़ के पास बने प्रतीक्षालय से पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में नितुल ने पुलिस को बताया कि उसके एक विधवा से प्रेम संबंध थे। कुछ माह पहले महिला से उसका विवाद हो गया था, इसके बाद महिला ने दूरी बना ली। इसी दौरान महिला के संबंध लखन से हो गए, जिसका नितुल ने विरोध किया था। नितुल के अनुसार, लखन ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसने लखन की हत्या करने की ठान ली। 23 मार्च की रात नितुल ने लखन पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी नितुल पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी तालाब से बरामद कर लिया गया। नितुल ने बताया कि घटना के बाद उसने फावड़ा तालाब में फेंक दिया था। घटना स्थल पर उसके अंगोछा और चप्पलें गिर गई थीं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed