{"_id":"6826337cd1afde4af60f754e","slug":"a-young-man-was-called-home-and-beaten-up-referred-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-124166-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर बुलाकर युवक की पिटाई, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर बुलाकर युवक की पिटाई, रेफर
Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। घर बुलाकर हमलावरों ने युवक की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक को सैफई रेफर कर दिया गया। पत्नी ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राठौरा नगला नींव ताजपुर निवासी गोविंद सिंह जाटव की पत्नी प्रियंका ने गांव के ही सत्यभान पुत्र रावेंद्र, रीना पत्नी सत्यभान, रिंकू, आकाश उर्फ मन्नी, अश्वनी तथा निर्मला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 12 मई को सत्यभान ने उनके पति गोविंद सिंह जाटव को अपने घर बुलाया। हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए पति को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की जानकारी पर प्रियंका पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी लात-घूसों व लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
सिर पर लाठी लगने से गोविंद सिंह जाटव बेहोश होकर गिर पड़े। प्रियंका की भाभी ने डायल 108 को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। गोविंद सिंह को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने गोविंद को हायर सेंटर सैफई रेफर कर दिया। सैफई में गोविंद सिंह का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।