फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man was beaten to death with sticks for demanding his wages.

Farrukhabad News: मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Wed, 25 Feb 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death with sticks for demanding his wages.
फोटो-33 उदय प्रताप​ सिंह। फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। नवाबगंज के गांव नवादा सिरोली में मंगलवार रात को मजदूरी के रुपये मांगने पर परिवार के ही ग्रामीण व उसके दो पुत्रों ने युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इससे परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पर कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन




गांव नवादा सिरोली निवासी विमल सिंह का बेटा उदय प्रताप सिंह(33) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के ही सकटे उर्फ धर्मवीर सिंह पर मजदूरी के कुछ रुपये बकाया थे। मंगलवार रात को वह उनसे रुपये लेने गए थे, वहां रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद होने लगा। इस पर सकटे ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर उदय प्रताप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे दौड़-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी चीख पुकार सुन ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

बड़े भाई सुखेंद्र उसे निजी वाहन ने देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर नवाबगंज थाना पुलिस गांव पहुंची और घटना के संदर्भ में लोगों से पूछताछ की। आरोपी घर पर नहीं मिले। परिजन लोहिया अस्पताल व घर में बिलखते रहे। सुखेंद्र ने बताया कि उदय प्रताप की पत्नी पूनम सिंह की करीब ढाई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके दो बेटे चाहत (11) व आर्यन उर्फ कल्लू (5) हैं। भाई के पैर पर छह माह पूर्व मजदूरी करने के दौरान दीवार गिर गई थी। इसके बाद पैर का ऑपरेशन कराया था। उसमें काफी धन खर्च हो गया था। इससे वह कर्जदार हो गया था। छह भाइयों में बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अब पांच भाइयों में उदय प्रताप चौथे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले छानबीन की जा रही है।

फोटो-33 उदय प्रताप सिंह। फाइल फोटो

फोटो-33 उदय प्रताप सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed