फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man riding a bike died after colliding with a loader.

Farrukhabad News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died after colliding with a loader.
फोटो-15, सौरभ शर्मा फाइल फोटो।
कायमगंज। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर बरझाला गांव के पास शनिवार को लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी सौरभ शर्मा (28) शनिवार को कंपिल क्षेत्र के एक गांव से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बरझाला गांव के पास सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सौरभ सड़क पर दूर जा गिरे और हेलमेट न लगाए होने पर सिर में गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक लोडर समेत हिरासत में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि चार भाइयों में दूसरे नंबर के सौरभ दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सौरभ के चेहरे पर पैरालिसिस का असर था। वह इसी की दवा लेने कंपिल गए थे। दवा लेकर घर लौटते समय हादसा हो गया। मां स्नेहलता, बहन रागिनी समेत परिजन रो-रोकर बेहाल है। क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed