फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man fell in Sotanala due to foot slipping, drowning

मछली शिकार देख रहा युवक पैर फिसलने से सोतानाला में गिरा, डूबने से मौत

Sun, 09 Aug 2020 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
A young man fell in Sotanala due to foot slipping, drowning
अशोक का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
पैर फिसलने से सोतानाला में गिरा युवक, डूबने से मौत
विज्ञापन

अमृतपुर। मछली का शिकार देख रहा युवक पैर फिसलने से सोतानाला में गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव फकरपुर निवासी रामकिशोर कश्यप का बीस वर्षीय पुत्र अशोक कुमार शनिवार शाम करीब चार बजे पशुओं को चराने सोतानाला के पास खेतों में गया था। गंगा का जलस्तर अधिक होने से सोतानाला में पानी काफी है। वहां कुछ लोग मछलियों का शिकार कर रहे थे। यह देखकर अशोक कुमार भी सोतानाला किनारे खड़ा होकर देखने लगा।
विज्ञापन

तभी उसका पैर फिसल गया और वह सोतानाला में गिर गया। शिकार कर रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। पिता रामकिशोर अन्य पुत्रों व परिजनों के साथ पहुंच गए। वहां पुत्र की तलाश करने लगे। उसके न मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और पांचालघाट से गोताखारों को बुलाया गया। गोताखारों ने सोतानाला से अशोक का शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रामकिशोर कश्यप ने बताया कि उसके छह पुत्र और दो पुत्रियां है। अशोक कुमार सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करता था। मां सत्यवती और भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed