{"_id":"68adfc8a2428631199026dd1","slug":"a-young-man-died-and-two-were-injured-in-a-roadways-bus-collision-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-128914-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
Tue, 26 Aug 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। जनपद एटा थाना अलीगंज निवासी युवक की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला लोहाई दरवाजा निवासी करन (18) अपने दोस्त रजत (19) के साथ बाइक से फर्रुखाबाद के मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले राहुल (20) के घर जा रहा था। तीनों बाइक से जैसे ही कायमगंज के गांव शिवरई वरियार के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को टेंपो से सीएचसी कायमगंज पहुंचाया। वहां डॉ. अमित कुमार ने करन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल रजत को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। राहुल को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद बस चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। तीनों युवक शादी विवाह में कैटरिंग का काम करते हैं।