फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man died after climbing a transformer without shutdown

Farrukhabad News: शटडाउन के बगैर ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died after climbing a transformer without shutdown
फर्रुखाबाद। बिना शटडाउन लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़कर रविवार को पेड़ काट रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मिल्किया निवासी कलेक्टर सिंह राजपूत (35) खेती किसानी करता था। वह कभी-कभी संविदा कर्मियों के साथ रहकर बिजली लाइन भी सही कर देता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे संविदाकर्मी से हटाया गया लाइनमैन अनिल दीक्षित व उसका गांव फतनपुर निवासी साथी विनोद कुमार मिल्किया पहुंचा। यहां निरजेश गंगवार निवासी अटसैनी के यूकेलिप्टस के पेड़ को काटना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाइनमैन ने कलक्टर को शटडाउन होने की बात कहकर लाइन पर चढ़ा दिया गया। जैसे ही कलक्टर सिंह ऊपर पहुंचा तो करंट की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ वह झुलसकर नीचे आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हटाए गए लाइनमैन अनिल दीक्षित को पकड़ लिया और पुलिस को हादसे की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लाइनमैन को हिरासत में लिया। जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। मृतक के भाई सोनू राजपूत ने तहरीर दी। मृतक की पत्नी नीतू देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के तीन बच्चे हिमांशु, दीपक, अंशुल और परी हैं। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed