{"_id":"689cd9ba111df9dcaf0cb320","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-after-losing-money-in-an-online-game-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-128281-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ऑनलाइन गेम में रुपये हारने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ऑनलाइन गेम में रुपये हारने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ऑनलाइन गेम में रुपये हारने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक परचून की दुकान चलाता था।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई मठ निवासी मानसिंह शाक्य के पुत्र सोनू शाक्य (21) घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार शाम सोनू शाक्य परिजन से घूमने की बात कहकर चला गया। काफी समय बीतने के बाद वह नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश की।
शाम करीब 7.30 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में सोनू का शव रस्सी से फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा।
भाई सत्यवीर ने बताया कि भाई सोनू घर से घूमने की बात कहकर निकला था। उसका शव आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। सोनू मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था, जिसमें वह करीब 10 हजार रुपये हार गया।
विज्ञापन
सोनू के मोबाइल में बैंक खाते से लेनदेन के मैसेज पड़े थे। कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्र ने बताया कि शव परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।